हृदय रोग से होने वाली 13 प्रतिशत मौतों का कारण प्लास्टिक

नई दिल्ली। हृदय रोग से होने वाली 13 प्रतिशत मौतों का कारण प्लास्टिक पाया गया है। इसका खुलासा एक नए अध्ययन में हुआ है। प्लास्टिक वस्तुओं को बनाने में इस्तेमाल होने वाले फथलेट्स के संपर्क से 2018 में दुनिया भर में हृदय रोग से 3.5 लाख से अधिक या 13 प्रतिशत मौतें हुईं। इनमें 55-64 वर्ष की आयु के लोग शामिल थे।

ईबायोमेडिसिन पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया कि भारत में सबसे अधिक 103,587 मौतें हुईं। इसके बाद चीन और इंडोनेशिया का स्थान रहा। इसमें यह भी पाया गया कि 3.5 लाख मौतों में से लगभग तीन चौथाई दक्षिण एशिया, मध्य पूर्व, पूर्वी एशिया और प्रशांत क्षेत्र में हुईं, जबकि वहां फथलेट्स का प्रयोग व्यापक स्तर पर होता है।
न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने 200 देशों और क्षेत्रों में फथलेट्स के संपर्क का अनुमान लगाने के लिए जनसंख्या सर्वेक्षण किया।

इससे प्राप्त स्वास्थ्य और पर्यावरण संबंधी आंकड़ों का विश्लेषण किया। अध्ययन में एक प्रकार के फथलेट पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसे डाइ-2-एथिलहेक्सिल फथलेट (डीईएचपी) कहा जाता है – जिसका उपयोग खाद्य कंटेनरों जैसी वस्तुओं में प्लास्टिक को नरम और अधिक लचीला बनाने के लिए किया जाता है।

Related Posts

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

नवी मुंबई। अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। ये आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री का ढोंग करने वाली पोंजी योजना चला रहे थे। अर्थवर्धन हेल्थ एंड वेल्थ…

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़ हुआ है। इससे पहले प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का मामला भी सामने आया था। अब बिना वैध लाइसेंस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 8 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 7 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 7 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 19 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी