आयुष्मान कार्ड पर इन बीमारियों का निजी अस्पताल में नहीं होगा फ्री इलाज

आजमगढ़ (उप्र)। आयुष्मान कार्ड पर इलाज के नियमों में बदलाव किया गया है। अब कुछ बीमारियों का निजी अस्पताल में फ्री इलाज नहीं करा सकेंगे। आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीज को प्राइवेट अस्पतालों में भी मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है।

इसमें सरकार की तरफ से कार्ड धारकों को 5 लाख तक की चिकित्सा एवं जांच की व्यवस्था मुफ्त में उपलब्ध है। अब आयुष्मान नियमों में अब कुछ बदलाव किया गया है। इसमें इस योजना के अंतर्गत कुछ बीमारियों का उपचार केवल सरकारी अस्पतालों में ही मुफ्त हो सकेगा। प्राइवेट अस्पतालों में इन बीमारियों का इलाज करने के लिए आयुष्मान कार्ड वैलिड नहीं होगा।

आयुष्मान योजना में निजी अस्पतालों में तीन बीमारियों का इलाज और ऑपरेशन बंद किया है। इनमें मस्तिष्क, डिलीवरी और बच्चेदानी का ऑपरेशन शामिल है। इस तरह के इलाज की सुविधा अब केवल सरकारी अस्पतालों में ही मुफ्त में मिलेगी। आयुष्मान कार्ड वाले इस तरह के रोगी को सरकारी अस्पताल में ही इलाज कराना होगा।
आयुष्मान योजना गरीबों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। इससे 5 लाख रुपए तक के खर्च की बीमारी का इलाज प्राइवेट अस्पतालों में भी ले रहे हैं। आजमगढ़ में आयुष्मान योजना के अंतर्गत 28 निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 11 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 11 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 11 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 16 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए