सन फार्मा, ल्यूपिन और डॉ. रेड्डीज ने अमेरिका से वापस मंगाई दवाएं

मुंबई। सन फार्मा, ल्यूपिन और डॉ. रेड्डीज ने अमेरिका से दवाएं वापस मंगाई हैं। इसे पीदे गुणवत्ता विवाद बताया गया है। घरेलू दवा कंपनियां विनिर्माण संबंधी समस्याओं और उत्पाद मिश्रण के कारण अमेरिकी बाजार से दवाएं वापस ले रही हैं। अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक ने यह जानकारी दी है।

यह है मामला

अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) के अनुसार सन फार्मास्युटिकल एक जेनेरिक दवा की 5,448 बोतलें वापस मंगा रही है। 16 जून को अमेरिका में दवा वापसी प्रक्रिया शुरू हुई। लिस्डेक्सामफेटामाइन डाइमेसिलेट कैप्सूल (60 मिलीग्राम) के प्रभावित लॉट को वापस मंगाया है।

एक अन्य दवा निर्माता कंपनी ल्यूपिन उच्च रक्तचाप के इलाज की जेनेरिक संयोजन दवा की 58,968 बोतलें वापस मंगा रही है। नेपल्स स्थित ल्यूपिन लिसिनोप्रिल और हाइड्रोक्लोरोथियाजाइड टैबलेट (यूएसपी 20 मिग्रा/12.5 मिग्रा) को वापस मंगा रही है। प्रभावित खेप कंपनी के नागपुर स्थित विनिर्माण संयंत्र में बनाई गई थी।

वहीं, अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक ने बताया कि इस उत्पाद को एक शिकायत के आधार पर वापस मंगाया है। लिसिनोप्रिल और हाइड्रोक्लोरोथियाजाइड टैबलेट 20 मिग्रा/12.5 मिग्रा की एक सीलबंद बोतल में एक विदेशी टैबलेट थी। इसकी पहचान एटाजानवीर और रिटोनावीर टैबलेट 300 मिग्रा/100 मिग्रा के रूप में हुई है। यूएसएफडीए ने कहा कि डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज ओमेप्राजोल विलंबित-रिलीज कैप्सूल की 1,476 बोतलें वापस मंगा रही है। इस दवा का उपयोग पेट संबंधी कुछ समस्याओं के इलाज के लिए होता है।प्रिंसटन स्थित डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, इंक. ने 30 जून, 2025 को इस दवा को वापस मंगाने की प्रक्रिया शुरू की है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 20 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़