जयपुर (राजस्थान)। मेहंदी कोन समेत तीन दवाएं जांच में अमानक मिली हैं। आयुक्त ( फूड सेफ्टी एंड ड्रग कंट्रोल) ने ड्रग अलर्ट में इनके निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगा दी है।
प्रदेश में लैब की जांच में लगातार अमानक दवाएं मिल रही हैं। इससे ड्रग विभाग के सिस्टम पर सवाल उठ रहे है। अब तो मेहंदी कोन के सैंपल भी मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। मोहाली पंजाब की एमोक्सिलीन पोटेशियम क्लेवनेट एंड लैक्टिक एसिड बेसीलस टेबलेट ( बैच नंबर बीएचडी250158जी अमानक मिली है।
वहीं, हिमाचल प्रदेश की ओनडेनसेट्रान ओरली डिसइंटीग्रेटिंग टेबलेट ( बैच नंबर टीजी24-0742) भी अमानक पाई गई है। हरिद्वार की एक्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल की डाइक्लोफैनिक सोडियम पैरासिटामॉल एंड क्लोरेजोक्साजोन टेबलेट( बैच नंबर जेडएसीएफ 2505) का स्टॉक भी जब्त करने के निर्देश दिए हंै। पाली की गोपाल कृष्णा एंड कंपनी का मेहंदी कोन (अमर सुहाग) भी मानकों पर खरा नहीं उतरा है।










