एक साथ 31 जगहों पर विभाग की छापेमारी, मचा हड़कंप

राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई है। जिले में लगातार झोलाछाप डॉक्टरों को लेकर शिकायते मिल रही थी, जिसपर अब अनुविभागीय अधिकारियों के नेतृत्व में दल गठित किया गया और इन डॉक्टरों और नर्सिंग होम के खिलाफ कार्रवाई की गई। गठित टीम ने एक साथ 31 स्थानों पर 40 झोलाछाप डॉक्टरों, मेडिकल और नर्सिंग होम पर कार्रवाई की। इनमें से 31 को सील किया गया। छापेमारी की खबर के बाद शहर में हड़कंप भी मच गया था।

राजगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर लगातार अपने पैर पसार रहे थे। अमानक स्तर की दवाओं व इंजेक्शन के उपयोगों की शिकायतें भी स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन को समय-समय पर मिलती रहती है। जिसको देखते हुए जिले के 31 स्थानों पर एक साथ 40 प्रतिष्ठानों पर छापेमार कार्रवाई की। मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी अनुसूईया गवली ने बताया कि राजगढ़ विकास खंड में 4 स्थानों राजगढ़, कालीपीठ, सवांसड़ा, किला अमरगढ़ और करनवास, जीरापुर में चार, खिलचीपुर में तीन, नरसिंहगढ़ में बारह, कुरावर में तीन तथा सारंगपुर क्षेत्र में 9 स्थानों पर, इस प्रकार 31 स्थानों पर छापेमारी की। इनमें झोलाछाप डाक्टरों, क्लीनिक, नर्सिंग होम एवं मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की गई।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन