नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी का नया आदेश

नई दिल्ली। नए साल के साथ नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ने बड़े निर्णय लेने शुरू कर दिए है। ऐसे फैसले जो आम लोगों के लिए नए साल पर तोहफा ही कहे जा सकते है। नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ने 14 दवाओं के दाम निर्धारित किए हैं। अब बाजार में उक्त दवाओं को निर्धारित से अधिक दाम पर नहीं बेचा जा सकेगा। इससे सीधा फायदा इन दवाओं का इस्तेमाल करने वाले मरीजों और उनके परिवारों को होगा।

नेशनल फार्मास्यूटिकल अथॉरिटी की तरफ से जारी अधिसूचना के बाद नए दामों को लागू कर दिया है। जिन 14 दवाओं के दाम को निर्धारित किया गया है, उनमें प्रमुख रूप से हार्ट अटैक, शुगर, बीपी समेत सर्दी-जुकाम की दवाएं शामिल हैं।

अथॉरिटी ने सिलिंडिपाइन मीटोप्रोलोल टेबलेट दिल से संबंधित रोग की दवा के एक कैप्सूल का दाम 7.346 रुपये निर्धारित किया है। रोसूवासटाटिन प्लस क्लोपाइडाग्रल एक कैप्सूल का दाम 7.80 निर्धारित किया है। इसी तरह टेलमिसरतन प्लस क्लोरथालीडन टेबलेट का मूल्य 6.713, पैरासिटामोल प्लस कैफिन प्लस फिनिलिफराइन प्लस डिफेंहाइड्रामाइन टेबलेट दवा को 2.57 रुपये से अधिक नहीं बेचा जा सकेगा। नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी की तरफ से जारी अधिसूचना और आदेश की जानकारी देश के सभी दवा नियंत्रकों व संबंधित विभागों को दे दी गई है।

Related Posts

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

नई दिल्ली। दवा की थोक में बिक्री करने के लिए अब अलग लाइसेंस लेना होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसका नया प्रस्ताव रखा है। दवा आपूर्ति शृंखला…

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

नवी मुंबई। अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। ये आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री का ढोंग करने वाली पोंजी योजना चला रहे थे। अर्थवर्धन हेल्थ एंड वेल्थ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 13 views
गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 12 views
ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़