349 दवाओं पर गिरेगी गाज!

नई दिल्ली। देश में बिकने वाली फिक्स डोज कॉम्बिनेशन (एफडीसी) की 349 दवाइयां बैन हो सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इनकी जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। यह कमेटी इन दवाओं की वैज्ञानिकता और सेफ्टी का अध्ययन करने के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
बता दें कि देश में फिलहाल 7 हजार एफडीसी दवाएं बिक रही हैं। सरकार ने फिक्स डोज कॉम्बिनेशन की दवाओं को 2016 में अवैज्ञानिक और सेहत के लिए खतरनाक मानते हुए बैन कर दिया था। इस बैन के खिलाफ कई नामी दवा कंपनियों ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ले ली। कोर्ट ने बैन को गलत मानते हुए इसे खारिज कर दिया था। इस मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के पुनर्विचार याचिका दायर करने पर अदालत ने सरकार से इन दवाओं की जांच करने के लिए एक कमेटी गठित करने को कहा। भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल ने अब दवाओं के मामले में देश की शीर्ष तकनीकी संस्था ड्रग टेक्निकल अडवाइजरी बोर्ड के तहत एक कमेटी का गठन कर दिया है। यह कमेटी इन दवाओं की वैज्ञानिकता और सेफ्टी का अध्ययन करने के साथ-साथ संबंधित कंपनियों का पक्ष भी जानेगी।
गौरतलब है कि सरकार ने जिन 344 एफडीसी पर बैन लगाया था, उनका देश के संगठित दवा क्षेत्र में कुल कारोबार करीब 4 हजार करोड़ रुपये का है। यह भारत के फार्मा सेक्टर के कुल कारोबार का 4 प्रतिशत है।  एक से अधिक दवाओं को मिलाकर बनाई गई नई दवा को फिक्स डोज कॉम्बिनेशन कहा जाता है। इनके उत्पादन और बिक्री के लिए भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल (ष्ठष्टत्रढ्ढ) की मंजूरी जरूरी होती है। इसका क्लीनिकल ट्रायल और सेफ्टी साबित होनी चाहिए। आरोप है कि देश के कई राज्यों ने इस नियम की अनदेखी करते हुए हजारों एफडीसी को बाजार में उतारने की अनुमति दे रखी है। भारत में जहां ये दवाएं धड़ल्ले से बिक रही हैं, वहीं दूसरे कई देशों में इन पर बैन है। अमेरिका, जापान, फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन के साथ ही कई देशों में एफडीसी पर रोक है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 15 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ