नकली पुदीनहरा बनाने का आरोपी पकड़ा, माल जब्त

जामताड़ा (झारखंड)। नामचीन कंपनी डाबर के पुदीन हरा की नकली दवा बनाने का मामला पकड़ में आया है। कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने बस स्टैंड के पास एक दुकान पर छापा मारकर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यहां से डाबर पुदीनहरा की 650 बोतल और 260 खाली बोतल बरामद की हैं।
जानकारी अनुसार नई दिल्ली स्थित डाबर कंपनी के प्रमुख जांचकर्ता कुमार दयाशंकर ने पुलिस को शिकायत दी कि ठेकबहियार का युवक नसीम शेख पुत्र आसिफ शेख डाबर कंपनी के नाम से नकली पुदीनहरा बनाने का कार्य करता है। इससे कंपनी को नुकसान पहुंचा है। नकली दवा के सेवन से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ता है। इस पर पुलिस ने बस स्टैंड के पास एक दुकान पर छापामार कार्रवाई की। मौके पर युवक के पास से डाबर कंपनी की नकली पुदीनहरा की 650 बोतल और 260 खाली बोतल बरामद की गई। थाना प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि आरोपी युवक को नकली दवा के साथ गिरफ्तार का लिया है। अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 15 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ