35 हजार मेडिकल स्टोर होंगे बंद! फार्मासिस्ट संघ ने चेताया

भरतपुर (राजस्थान)। 35 हजार मेडिकल स्टोर बंद होने के कगार पर आ गए हैं। इस संबंध में राजस्थान फार्मासिस्ट संघ ने रोष जताया है। सूबे में मेडिकल स्टोरों के संचालन और लाइसेंस नवीनीकरण के लिए कॉमर्शियल न€क्शा अनिवार्य किया है। इस नए प्रावधान ने फार्मासिस्टों की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेशभर में विरोध के स्वर तेज होते जा रहे हैं। फार्मासिस्ट संघ का दावा है कि यदि यह नियम लागू रहा तो राज्य की 80 प्रतिशत दवा दुकानें प्रभावित होंगी। वहीं, करीब 35 हजार मेडिकल स्टोर बंद हो सकते हैं।

संघ के अनुसार प्रदेश में वर्तमान में लगभग 46,700 मेडिकल स्टोर संचालित हैं। इनमें बड़ी संख्या कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित है। नए प्रावधान के चलते इन दुकानों का लाइसेंस नवीनीकरण कराना लगभग असंभव हो जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष नवीन तिवारी ने बताया कि अब तक मेडिकल स्टोर के लिए नोटरी पब्लिक एडवोकेट से प्रमाणित किरायानामा ही मान्य था।

अब कॉमर्शियल नक्शा अनिवार्य करने से फार्मासिस्टों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीण इलाकों में कॉमर्शियल भवनों की उपलब्धता न के बराबर है। ऐसे में यह नियम व्यवहारिक नहीं है। यदि नियम वापस नहीं लिया गया, तो दवा आपूर्ति व्यवस्था चरमरा सकती है।

आमजन को दवाइयों की भारी किल्लत का सामना करना पड़ेगा। हजारों फार्मासिस्ट बेरोजगारी की मार झेलने को मजबूर होंगे। हर माह प्रदेश में करीब एक हजार मेडिकल स्टोरों का लाइसेंस नवीनीकरण होता है। यह नए नियम के चलते अटक जाएगा। इससे कारोबार प्रभावित होगा। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 12 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक