कैंसर समेत 36 जीवनरक्षक दवाइयां होंगी सस्ती, इतनी कम होंगी कीमतें

नई दिल्ली। कैंसर समेत 36 जीवनरक्षक दवाइयां सस्ती होंगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में ऐलान किया है कि 36 दवाओं से कस्टम ड्यूटी हटाई जाएगी। इससे इन दवाओं की कीमत कम हो जाएगी। इस फैसले से कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को महंगी दवाओं से राहत मिल सकेगी। सरकार ने 6 अन्य लाइफ सेविंग ड्रग्स को 5 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी वाली लिस्ट में शामिल किया है। इससे ये दवाएं भी सस्ती हो सकती हैं।

बजट में किया ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि कैंसर, रेयर डिजीज और अन्य गंभीर क्रोनिक डिजीज से पीडि़त रोगियों को राहत देने के लिए 36 लाइफ सेविंग दवाओं से बेसिक कस्टम ड्यूटी हटाने का फैसला किया है। अन्य 6 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर 5 फीसदी की कंसेशनल कस्टम ड्यूटी लागू होगी। इन दवाइयों के निर्माण के लिए बल्क ड्रग्स पर भी पूरी छूट और कंसेशनल ड्यूटी लागू की जाएगी। इससे गंभीर रोगियों को फायदा होगा।

इस बारे में नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में मेडिकल ऑन्कोलॉजी के चेयरमैन डॉ. श्याम अग्रवाल का कहना है कि कैंसर की ज्यादातर दवाएं विदेश से मंगाई जाती हैं। इस कारण इन पर कस्टम ड्यूटी लगाई जाती है और इन दवाओं की कीमत काफी बढ़ जाती है। अब सरकार के फैसले से 36 दवाएं सस्ती हो जाएंगी और मरीजों को राहत मिलेगी।

 

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त