अल्प्राजोलम टैबलेट और कफ सिरप की खेप समेत 3 गिरफ्तार

भोपाल(मध्य प्रदेश)। अल्प्राजोलम टैबलेट और कफ सिरप की भारी खेप जब्त की गई है। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में आकाश जैन (47), अमन रावत (25) और अमर सिंह (25) शामिल हैं। आकाश जैन भोपाल में थोक दवा व्यापारी है। अमन रावत दवा मार्केटिंग का काम करता है।

यह है मामला

क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर भोपाल के दवा बाजार स्थित आकाश जैन के गोदाम पर रेड की। यह गोदाम हनुमानगंज पुलिस स्टेशन से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर स्थित था। पुलिस ने मौके से 9.30 लाख अल्प्राजोलम टैबलेट और 5,240 कफ सिरप की बोतल बरामद की। इनके साथ तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

बरामद दवाओं की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये आंकी गई है। ये दवाएं नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेची जाती थीं। पता चला कि भोपाल से रीवा, सतना और मध्य प्रदेश के अन्य शहरों में इन दवाओं की अवैध सप्लाई की जा रही थी।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 9 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 7 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 6 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 12 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 12 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस