हरदा (मध्य प्रदेश)। FAKE DOCTORS के 4 अवैध क्लीनिक सील किए है। डॉक्टर गंभीर पटेल ने यह कार्रवाई की। बिना डिग्री के झोलाछाप डाक्टर मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। वे धड़ल्ले से एलोपैथी दवाईयां, इजेक्शन-बॉटल लगा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम खेड़ीपुरा में जहान मेडिकोज के अंदर पहुंची। मौके से खाली इंजेक्शन-बॉटल के रैपर जब्त किए। वहीं छिदगांव मेल में तीन झोलाछाप पर कार्रवाई की। दिव्यांश मेडिकल के पीछे कमरे में इलाज करते हुए मिला। इसके बाद चारों को सिल कर दिया गया।
खेड़ीपुरा में झोलाछाप जानिब खान जहान मेडिकोज के अंदर मरीजों को इंजेक्शन-बॉटल लगाई गई। इनके खाली रैपर टीम ने जब्त किए। खान से टीम दस्तावेज नहीं दिखा सके। टीम ने मरीजों की जान से खिलवाड़ करने पर कार्रवाई की। झोलाछाप का क्लिनिक सील कर दिया। वहीं छिदगांव मेल के दिव्यांश मेडिकल स्टोर के पीछे बॉटल इंजेक्शन लगाने की पुष्टि हुई। उससे पंजीयन के दस्तावेज मांगने पर वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए। इस पर दिव्यांश मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।
जब जहान मेडिकोज पर टीम पहुंची तो पहले उन्हें अंदर जाने से रोका गया। टीम ने जब सख्ती दिखाई तो मेडिकल संचालक और झोलाछाप घबराए। टीम ने अंदर देखा तो कमरे में बेड लगे हुए थे। जहां मरीजों को इंजेक्शन-बॉटल लगाई गई। इसके रैपर जब्त किए।चारों स्थानों पर टीम की कार्रवाई का विरोध किया गया।
टीम छिदगांव में टीके बिस्वास के क्लीनिक पर निरीक्षण के लिए पहुंची। यहां बघवाड़ के मरीज छगनलाल को बॉटल चढ़ाई जा रही थी। टीम ने झोलाछाप से पंजीयन के दस्तावेज मांगें तो वह से उपलब्ध नहीं करा पाया। यही नहीं, वह क्लिनिक छोडक़र भाग गया। ग्रामीणों की मौजूदगी में टीम ने क्लिनिक को सील किया। छिदगांव मेल के ही एनसी मंडल दवाखाना पर पंजीयन के दस्तावेज नहीं दिखा पाया। कार्रवाई करते हुए टीम ने उसका क्लिनिक भी सील कर दिया।










