अहमदाबाद (गुजरात)। ब्लड प्रेशर की दवा निकार्डिया की 590 टैबलेट जब्त की हैं। नडियाद में मेडिकल स्टोर से 660 टैबलेट के नमूने भी लिए गए हैं। करीब 1.70 लाख रुपए की संदिग्ध दवाओं का स्टॉक प्रतिबंधित किया है। यह कार्रवाई खाद्य एवं औषधि विभाग ने की।

यह है मामला

निकार्डिया रिटार्ड 10 टैबलेट के बैच नंबर 25007 की डुप्लीकेट दवा की सूचना मिली थी। जेबी केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड, भरूच इसकी निर्माता है। यह दवा पालडी की पाश्र्व मेडिकल एजेंसी से भेजी गई। इसकी सप्लाई में भावनगर की एपेक्स फार्मा एजेंसी माध्यम बनी। इसके जरिए उमराला स्थित रोटरी टिंबी मेडिकल स्टोर को सप्लाई हुर्ई। इस कार्रवाई के बाद जांच में लखनऊ की सेना फार्मास का नाम सामने आया है।

सेना फार्मास दवा की सप्लाई अहमदाबाद की पार्थ मेडिकल एजेंसी तक पहुंची। नकली दवा का मामला सीधे मरीजों की सेहत से जुड़ा है। जांच में ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने वाली दवाएं भी शामिल हैं। फिलहाल पूरी सप्लाई चेन और दवा की जांच की जा रही है।