लाइसेंस बिना बेची जा रहीं 60 प्रकार की दवाइयां जब्त

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। लाइसेंस बिना बेची जा रहीं 60 प्रकार की दवाइयां जब्त की गई हैं। इन्हें क्षेत्रीय अस्पताल के जन औषधि केंद्र की आड़ में बिना लाइसेंस बेधडक़ बेचा जा रहा था। स्टेट ड्रग्स विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। इनमें से संदिग्ध दवाओं के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद मामला न्यायालय भेजा जाएगा। यह कार्रवाई दवा निरीक्षक सोलन प्रीति शर्मा और सुप्रिया शर्मा की टीम ने की है। टीम में अस्पताल स्टाफ और पुलिस विभाग के कर्मी भी मौजूद थे।

यह है मामला

स्टेट ड्रग्स विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के बाद अस्पताल में कार्रवाई की। टीम जन औषधि केंद्र में दलबल के साथ पहुंची और दवाओं की जांच शुरू की। इस दौरान जिला ऊना के जखेड़ा निवासी करण कुमार से लाइसेंस मांगा। वह लाइसेंस नहीं दिखा सका। यहां पर कई प्रकार की दवाओं का भंडारण भी किया गया था। वहीं, कई एक्सपायर दवाएं भी मिली हैं। साथ ही संदिग्ध दवाएं भी भारी मात्रा में टीम को मिलीं। लाइसेंस न मिलने पर सभी प्रकार की दवाओं को जब्त कर लिया गया।

दवा निरीक्षक सोलन प्रीति शर्मा ने बताया कि 60 प्रकार की दवाइयों को जब्त किया है। दवाओं के पांच सैंपल भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 8 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 8 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 16 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा