प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई का हब किया सील

बड़ौत, बागपत (उप्र)। प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई के हब को सील किया गया है। यह कार्रवाई चंडीगढ़ पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ड्रग गिरोह से पूछताछ के बाद बड़ौत के एक स्टोर पर की। जांच में खुलासा हुआ कि यह स्टोर नशे और नींद की प्रतिबंधित दवाइयों की सप्लाई का मुख्य केंद्र था।

पुलिस ने बीती रात इस स्टोर को सील कर दिया है। चंडीगढ़ पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही स्टोर संचालक दुकान बंद कर फरार हो गया था। बाद में, स्थानीय पुलिस की मदद से स्टोर खुलवाया। तलाशी के दौरान ट्रामाडोल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुई। इसके बाद स्टोर को सील कर उस पर एक नोटिस भी चस्पा किया गया।

पुलिस ने इस मामले में अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने खुलासा किया कि बड़ौत स्थित यह स्टोर कई शहरों में प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई का प्रमुख केंद्र था। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह अवैध कारोबार पिछले एक साल से चल रहा था। हालांकि, बागपत के ड्रग इंस्पेक्टर को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। जांच अधिकारी कर्मवीर ने कहा कि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा। बागपत के ड्रग इंस्पेक्टर मोहित कुमार ने बताया कि उन्हें चंडीगढ़ पुलिस द्वारा स्टोर को सील करने की सूचना मिली है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 19 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ