क्लीनिक पर रेड कर 61 अवैध दवाइयांं जब्त की

करनाल (हरियाणा)। क्लीनिक पर रेड कर 61 अवैध दवाइयांं जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिव कॉलोनी स्थित परवीन क्लिनिक पर की।

यह है मामला

एमटीपी किट की अवैध बिक्री की जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग एक विशेष अभियान चलाया हुआ है। विभाग को गुप्त सूचना मिली थी। इसके तहत सिविल सर्जन ने उप सिविल सर्जन व नोडल अधिकारी एमटीपी डॉ शीनू चौधरी, औषधि नियंत्रण अधिकारी करनाल-द्वितीय रितु मेहला और औषधि नियंत्रण अधिकारी, करनाल-प्रथम विकास राठी की एक टीम गठित की।

टीम ने शिव कॉलोनी करनाल में स्थित परवीन क्लिनिक पर एक नकली ग्राहक को एमटीपी किट खरीदने भेजा। क्लिनिक के प्रभारी परवीन ने गर्भावस्था के चिकित्सीय समापन के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एमटीपी किट ग्राहक को बेच दी। इसके लिए एक हजार रुपये लिए। इशारा मिलते ही टीम ने मौके पर छापेमारी की और बेची गई एमटीपी किट और पांच सौ रुपये के दो नोट बरामद किए।

क्लीनिक परिसर की तलाशी में बिक्री के लिए रखी भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार की एलोपैथिक दवाएं मिलीं। क्लिनिक प्रभारी परवीन सिंह इन दवाओं की बिक्री संबंधी वैध लाइसेंस या डिग्री नहीं दिखा सका। इसके चलते टीम ने उसके क्लीनिक में स्टॉक की गई 61 प्रकार की दवाओं के साथ-साथ बेची गई एमटीपी किट को भी जब्त कर लिया। क्लीनिक संचालक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया गया है।

 

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 13 views
हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 23 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 17 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 24 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 25 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए