निजी लैब में करा सकेंगे आयुर्वेदिक दवाओं की जांच

गाजियाबाद। आयुर्वेद एवं यूनानी दवाओं के सैंपल की जांच अब जिले की निजी लैब में भी करवाई जा सकेगी। आयुष विभाग ने इसकी अनुमति देने के साथ ही बजट भी जारी कर दिया है। जिले में दो प्राइवेट लैब जांच के लिए अधिकृत हैं। जिले में ही जांच होने पर इनकी रिपोर्ट जल्दी और समय से प्राप्त हो सकेगी।
दरअसल, आयुष विभाग को आयुर्वेद और यूनानी दवाएं बनाने वाली फर्मों की जांच के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विभाग फर्म से सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजता है। लखनऊ से जांच रिपोर्ट आने में समय लग जाता है और रिपोर्ट आने तक सभी कार्रवाई रुक जाती है। इससे विभाग के साथ फर्म संचालकों को भी परेशानी होती थी। अब नई व्यवस्था के तहत सैंपल की जांच लखनऊ भेजने के साथ ही प्राइवेट लैब में भी कराई जा सकेगी। औसतन विभाग की ओर से एक माह में 8 से 10 सैंपल जांच के लिए भेजे जाते हैं।
जिले में छोटी-बड़ी करीब 900 फर्म और आयुर्वेद दवाइयां बनाने की फैक्ट्रियां संचालित हैं। कई बार निरीक्षण के दौरान समय पर जांच न होने से परेशानी होती है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अशोक राना ने बताया कि आयुष विभाग की ओर से जांच के लिए 3.55 लाख रुपए का बजट जारी किया गया है। आयुष विभाग के सचिव मुकेश मेश्राम ने दवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए यह निर्णय लिया है। कार्यालय को मिले बजट से अब प्राइवेट लैब में भी सैंपल की जांच कराई जा सकेगी।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 16 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए