मेडीकल स्टोर पर रेड, कई दवाइयां सील

हाथरस। औषधि विभाग की टीम ने जिले की सिकंदराराऊ तहसील के मोहल्ला शीशगर स्थित एक मेडीकल स्टोर पर छापामारी की। टीम ने यहां बिना बिल के बेची जा रही करीब 35 हजार रुपए की दवाओं को सील कर दिया। वहीं, चार एंटीबायोटिक दवाओं के सैंपल भी लिए गए। यह छापामारी उक्त स्टोर पर नशीले इंजेक्शन बेचे जाने की सूचना पर की गई थी।
गौरतलब है कि औषधि विभाग की टीम ने कुछ समय पूर्व गाजियाबाद स्थित एक फर्म पर रेड की थी। यहां टीम को नशे के इंजेक्शन मिले। इस फर्म से यह जानकारी मिली थी कि नशे के इंजेक्शन अन्य जिलों में भी सप्लाई किए गए हंै। इस सूचना पर मुख्यालय से हाथरस की सिंकदराराऊ क्षेत्र में अब्दुल कादिर मेडीकल एजेंसी पर नशे के इंजेक्शन होने की जानकारी स्थानीय औषधि निरीक्षक दीपक कुमार को दी गई।
सूचना मिलने पर औषधि निरीक्षक ने तुरंत उक्त दुकान पर छापामारी की। यहां दवाओं का स्टॉक चेक किया गया। तकरीबन 35 हजार रुपए की दवाओं के बिल उपलब्ध न होने पर उक्त दवाओं को सीज कर दिया गया। हालांकि, वहां मौके पर नशे के इंजेक्शन नहीं मिले। छापेमारी के दौरान कई पुराने बिल भी मिले। इन बिलों के बारे में मेडीकल संचालक स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। औषधि निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि बिलों के बारे में नोटिस देकर जानकारी मांगी जाएगी। चार दवाओं के सैंपल लिए हंै। ये दवाएं भी संदिग्ध लग रही हंै। इनकी कंपनियों की भी जानकारी ली जा रही है। पूरी जांच होने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

नई दिल्ली। कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी नई कम कीमतें लागू होंगी। इस संबंध में राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने स्पष्ट किया है। पहले से बाजार में…

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 0 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 11 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 12 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 13 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 13 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 9 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त