नकली दवा कारोबार से जुड़े लोगों में दहशत 

रुडक़ी/भगवानपुर। औषधि विभाग की रेड के बाद क्षेत्र में नकली दवाओं के कारोबार से जुड़े लोगों में दहशत का माहौल है। छापामारी के बचने के लिए कई कंपनियों ने नकली दवाओं को समीपवर्ती जिलों और दिल्ली, हरियाणा आदि राज्यों में भेजना शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि रुडक़ी और आसपास के क्षेत्र में बीते एक पखवाड़े में नकली दवाओं के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाई हो चुकी हंै। मुरादाबाद की टीम ने रुडक़ी में छापेमारी कर नकली दवा बनाने वाली कंपनी को पकड़ा था। इसके बाद विभागीय अधिकारियों की नींद टूटी और टीम ने रुडक़ी में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नकली दवाएं बरामद कीं। इस दौरान टीम ने खुलासा किया कि फूड प्रोडक्ट के लाइसेंस की आड़ में प्रतिबंधित और नकली दवाएं बनाई जा रही थीं। इनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। वहीं, मुरादाबाद की टीम के बाद अब स्थानीय औषधि नियंत्रण विभाग की कार्रवाई से नकली दवा बनाने वाले खौफ में हंै। अब देखने वाली बात यह है कि इन कंपनियों पर क्या कार्रवाई होती है। हरिद्वार के औषधि निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि जल्द ही भगवानपुर क्षेत्र में छापेमारी कर नकली दवाएं बनाने वाली इन कंपनियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 2 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 2 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 3 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 3 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 14 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए