मेडिकल स्टोर पर छापामारी, लाखों की नशीली दवाएं जब्त

इलाहाबाद। औषधि विभाग की टीम ने नैनी में महेवा गेट के पास स्थित प्रयाग मेडिकल हाल पर छापामारी की। असिस्टेंट कमिश्नर ड्रग के नेतृत्व में की गई इस छापामारी में स्टोर से करीब डेढ़ लाख रुपए के प्रतिबंधित कफ सिरप और इंजेक्शन जब्त किए गए। पड़ताल के बाद बरामद नशीली दवाएं, इंजेक्शन को सील कर दिया गया। मेडिकल स्टोर को बंद कराकर उसका लाइसेंस कैंसिल करने के लिए लिखा गया है।
असिस्टेंट कमिश्नर ड्रग कृष्ण गोपाल गुप्ता के अनुसार शिकायत मिली थी कि नैनी स्थित विश्वविद्यालय और कॉलेज के छात्रों को दवा के रूप में नशे का सामान बेचा जा रहा है। इस शिकायत पर ड्रग इंस्पेक्टर इलाहाबाद गोविंद गुप्ता और फतेहपुर के डीआई विनय कुमार के साथ टीम ने महेवा गेट के पास प्रयाग मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। वहां भारी मात्रा में कोडीन कफ सिरप, ब्लूनारफिन और पेंटाजोसिम समेत अन्य इंजेक्शन मिले। सभी दवाओं को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है।
नारकोटिक्स (नशीली) दवाओं का बिना लेखा-जोखा रखे बिक्री के आरोप में मेडिकल स्टोर संचालक का चालान कर नोटिस जारी किया गया। असिस्टेंट कमिश्नर गुप्ता ने बताया कि मौके से नशीली दवाओं के चार सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला में भेज दिए हैं। मेडिकल स्टोर का लाइसेंस कैंसिल करने की प्रक्रिया चल रही है।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 3 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 2 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 3 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 3 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 14 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए