ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को मिलेंगी ड्रग इंस्पेक्टर की पावर

शिमला। हाल ही में आयोजित राज्य के जिलों के डीसी और एसपी की बैठक में यह मामला उठा था कि नशे के कारोबार में विदेशी नागरिक भी बड़ी संख्या में पकड़े जा रहे हैं। राज्य के कुल्लू, ऊना, सोलन और शिमला सहित कुछ अन्य जिलों में एक दर्जन के करीब नाइजीरियन नागरिकों को नशे के कारोबार में पकड़ा गया है। इसके बाद राज्य सरकार इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाने की तैयारी में है। राज्य सरकार केंद्र सरकार को मेमोरेंडम भेजेगी। इसमें मांग की जाएगी कि नाइजीरियन नागरिकों को वीजा देने से पहले उनके चरित्र और उनका पिछला रिकार्ड को भी देखा जाए। यदि कोई व्यक्ति पहले से नशे के कारोबार में संलिप्त है तो उसे वीजा न दिया जाए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में इस बैठक का आयोजन किया गया था। सीएम ने बैठक में गृह विभाग को इसके लिए जल्द ही मेमोरेंडम तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को ड्रग इंस्पेक्टर की शक्तियां दी जाएंगी। ऐसा करने से कानूनी कार्यवाही करने में पुलिस को मदद मिलेगी और मामलों का निपटारा करने में तेजी आएगी। महिलाओं के लिए अलग से नशा निवारण केंद्र खोले जाएंगे। नशीले पदार्थों की जांच के लिए ड्रग डिटेक्शन किट हर विभाग को दी जाएगी। दूसरे राज्यों के साथ नशे पर रोक लगाने के लिए ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 4 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 4 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 12 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ