कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित किया है। 600 ब्रांड की कीमत 50 फीसदी से ज़्यादा घटी है। यह सीमा एनपीपीए ने 17 अक्टूबर 2026 की अधिसूचना में तय की थी। इसे स्वास्थ्य मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति की सिफ़ारिशों पर तय किया था। केंद्र ने 30 फीसदी की यह सीमा पहले ही घोषित कर दी थी। तब दवाओं की सूची तय नहीं हुई थी।

एनपीपीए ने बताया कि 76 दवा कंपनियों ने अब तक 1,225 फॉर्मूलेशन की नई कीमत दी है। ये 137 में से 121 दवाओं से जुड़े हैं। इनमें से 1,031 फॉर्मूलेशन की कीमत घटी है। सबसे बड़ी कटौती 96.45 फीसदी रही। इससे मरीज़ों को सालाना करीब 3,502.31 करोड़ की बचत होगी।

जैसे, Bevacizumab 100 mg इंजेक्शन का ब्रांड Bryxta (Zydus) पहले 25,995.00 का था। 9 नवंबर से 3,318.00 में मिलेगा। यानी एक वायल पर ₹22,677.00 की बचत।

NPPA ने साफ किया कि 137 में से 10-15 दवाएं भारत में अभी लॉन्च ही नहीं हुई हैं। जब भी वे लॉन्च होंगी, उन पर भी यही 30% की ट्रेड मार्जिन सीमा लागू होगी।

अधिसूचना अगले आदेश तक लागू रहेगी। कंपनियां ड्रग्स (प्राइसेस कंट्रोल) ऑर्डर, 2013 के पैरा 20(1) के तहत दाम में सालाना बढ़ोतरी तब भी ले सकती हैं, बशर्ते ट्रेड मार्जिन 30% के भीतर रहे। रिलीज़ में यह नहीं बताया गया कि पुरानी, ज़्यादा MRP छपे पैक 9 नवंबर के बाद किस कीमत पर बिकेंगे।

 

हर दवा विक्रेता, डीलर, अस्पताल और संस्थान को नई MRP की सूची अपनी वेबसाइट और परिसर में दिखानी होगी। मरीज़ Pharma Sahi Daam ऐप या NPPA की वेबसाइट (www.nppa.gov.in) पर तय कीमत देख सकते हैं। कीमतों के पालन की निगरानी राज्यों के ड्रग कंट्रोलर करेंगे।

 

Related Posts

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

मोतिहारी (बिहार)। ‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी गई है। दिखने में बिल्कुल दवा जैसी, लेकिन अंदर मौत का सामान! भारत-नेपाल सीमा के महुआवा थाना की पुलिस ने ऐसी जहरीली खेप…

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

नई दिल्ली। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा रहेगा। यह व्यक्तव्य दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया है। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद मरीजों को दवाएं भी मुफ्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 1 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 1 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 2 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 1 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 11 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 9 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा