नई दिल्ली। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा रहेगा। यह व्यक्तव्य दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया है। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद मरीजों को दवाएं भी मुफ्त इलाज योजना का हिस्सा माना है। HC ने इस संबंध में केंद्र सरकार को निर्देश दिया है। कहा है कि याचिकाकर्ता की दवाओं के बिलों की प्रतिपूर्ति जारी रखी जाए। याचिकाकर्ता सुरेंद्र कुमार के मामले में कोर्ट ने यह अंतरिम आदेश दिया।
यह है मामला

सुरेंद्र कुमार ने मांग की थी कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद जरूरी दवाएं राष्ट्रीय आरोग्य निधि के तहत दिलाई जाएं। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया टिप्पणी की कि अंग प्रत्यारोपण इलाज का केवल एक हिस्सा है। एक बार यह विवादित नहीं है कि ट्रांसप्लांट के बाद मरीज को जीवनभर दवाओं की जरूरत है। उसकी लागत भी मुफ्त इलाज की योजना का हिस्सा होगी। इस मामले की अगली सुनवाई 4 फरवरी 2027 को होगी।





