झूठा शपथ पत्र देकर काम कर रहा दवा प्रतिनिधि 

जबलपुर। औषधि प्रशासन को झूठा शपथ पत्र देकर ड्रग लाइसेंस हथिया लेने का मामला प्रकाश में आया है। नामी फार्मा इप्का कंपनी में कार्यरत दवा प्रतिनिधि कृष्णपाल सिंह ने औषधि प्रशासन को झूठा शपथ पत्र देकर ड्रग लाइसेंस हथिया लिया। जब मध्य प्रदेश फार्मासिस्ट संघ के एक्टिविस्ट ने इसकी पड़ताल की तो पता चला कि मनमोहन नगर स्थित केयर मेडिकल स्टोर पर कई वर्षों से मिलीभगत कर दवा व्यापार किया जा रहा है। फार्मासिस्ट ने अपना पीसीआई सर्टिफिकेट किराये पर दिया हुआ है। दवा प्रतिनिधि कृष्णपाल सिंह ने बकायदा खाद्य एवं औषधि विभाग को 100 रुपए के शपथ पत्र में लिखित में बताया हुआ है कि मैं कहीं भी सरकारी या गैरसरकारी कर्मी के रूप में कार्यरत नहीं हूं और दवाओं का रखरखाव, दवा वितरण मेरे द्वारा किया जाएगा। लेकिन सच्चाई सामने आई है कि कृष्णपाल सिंह इप्का कंपनी में भी कार्यरत है।
नियमानुसार एक आदमी एक साथ दो काम नहीं कर सकता। जब इस बारे में कृष्णपाल सिंह के वरिष्ठ अधिकारी राहुल पाठकर से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें भी कृष्णपाल सिंह के बारे में सही जानकारी नहीं है। वहीं, मध्य प्रदेश फार्मासिस्ट संघ के प्रदेश महामंत्री अमित रावत का कहना है कि हम ऐसे लोगो पर कानूनी कार्यवाही करेंगे और ड्रग इंस्पेक्टर को आरोपी का मेडिकल स्टोर तुरंत सील करने को कहेंगे। ये ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के अनुसार अपराध है। उधर, ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि हमें मामले की जानकारी मिली है। शिकायत के आधार पर उक्त मेडिकल स्टोर को सील कर इसके संचालक और फार्मासिस्ट दोनों पर प्रशासन को गुमराह करने सहित मामला दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट होना अति आवश्यक है। बिना फार्मासिस्ट के दवा नहीं बेची जा सकती।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 4 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 5 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 7 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 8 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 4 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 15 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस