95 पेटी कफ सिरप समेत तीन दबोचे 

महासमुंद (छ.ग.)। पुलिस टीम ने अवैध रूप से कफ सिरप ले जाते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कफ सिरप की 95 पेटी भी बरामद की गई हैं। जानकारी अनुसार पुलिस राष्ट्रीय राजमार्ग एवं टोल नाका पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रक क्रमांक ओडी 09एफ 5384 में कफ सिरप भरा हुआ  है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सराईपाली से आ रहे ट्रक को रुकवाया। वाहन की तलाशी लेने पर ट्रक से 95 पेटी कफ सिरफ बरामद हुई। बरामद सिरप की कीमत 16,03,600 रुपए बताई गई है।  ट्रक में सवार दो लोगों विजय साहा और विरंची तराल ने कफ सिरप से संबंधित कोई भी वैधानिक दस्तावेज पेश नहीं किए। उन्होंने कफ सिरफ को डूमरतराई के दवा व्यवसायी सुरेश रमानी का बताया। व्यवसायी से पूछताछ के दौरान फरार आरोपी दिनेश अग्रवाल एवं लक्ष्मी नारायण अग्रवाल को माल बेचना स्वीकार किया। यह तीनों चेंकिग नाका से पहले अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले थे। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट की धारा 21 के तहत कार्रवाई की गई। इन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 17 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए