फार्मासिस्टों को मिला आश्वासन, प्रस्तावित प्रदर्शन होल्ड पर 

अम्बाला। एसोसिएशन ऑफ गवर्नमेंट फार्मासिस्ट हरियाणा का प्रतिनिधिमंडल हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को उनके निवास स्थान पर मिला। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री विज ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर आगामी सप्ताह में अधिकारियों की मौजूदगी में एक बैठक करने का निर्णय लिया, जिसमें फार्मासिस्ट संगठन की ओर से 2 सदस्यों को भी शामिल लेने के लिए निमंत्रण भेजा जाएगा। इस पर सरकारी फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दलाल ने स्वास्थ्य मंत्री से गुहार लगाई कि यह बैठक दो-तीन दिन में ही बुलाकर उनकी मांगों पर सार्थक निर्णय लिया जाए। स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें अपने व्यस्त कार्यक्रम का ब्योरा देते हुए आश्वस्त किया  कि उनकी मांगों पर ठोस निर्णय लिया जाएगा। बैठक आगामी सप्ताह में संभावित होगी। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में बलबीर श्योराण, अनिल परमार पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, योगेश्वर, कुलविंदर कौर, सोनिका ,रविंद्र चोपड़ा ,अनिल शर्मा प्रेस सचिव, रविंद्र कुमार पहल पवार मौजूद थे। स्वास्थ्य मंत्री से हुई इस बैठक के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष विनोद दलाल ने अपने अधीनस्थ सभी जिलों के पदाधिकारियों को बैठक का ब्यौरा देते हुए कल होने वाले एक दिवसीय मास लीव एवं प्रदर्शन को फिलहाल आगामी संदेश तक होल्ड पर ले लिया है। दलाल ने कहा कि हमें स्वास्थ्य मंत्री पर पूर्ण विश्वास है। फिर भी यदि कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया तो वे राज्य स्तरीय आंदोलन करने के लिए तैयार रहेंगे। सभी जिलों के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष के आगामी संदेश तक कल की मास लीव वापस ले ली तथा अधिकृत किया कि सरकार से वार्ता के पश्चात किसी भी आंदोलन के लिए उनके एक संदेश की प्रतीक्षा में रहेंगे तथा अपनी एकजुटता का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे ताकि उनकी मांगों को मानने के लिए सरकार मजबूर हो।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 22 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 18 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 13 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 13 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 15 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 15 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची