स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर, व्यवस्था चरमराई 

अम्बाला। एनआरएचएम कर्मियों ने अपनी मांगों के चलते 5 फरवरी से हड़ताल जारी रखी हुई है, परन्तु सरकार कर्मियों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही। बता दें कि 11 फरवरी को मिशन डायरेक्टर के साथ एनआरएचएम कर्मी नेताओं की बैठक हुई, जिसमें कोई समाधान नहीं निकल पाया। इसके चलते अम्बाला में धरनास्थल पर कर्मियों ने सामूहिक मुंडन करवा रोष प्रकट किया। एनआरएचएम कर्मियों की हड़ताल के चलते रोगी की पर्ची बनाना, डिलीवरी सेक्शन, एनसीडी, एनएसआईयू, एम्बुलेंस, टीबी, टीकाकरण, स्कूल हेल्थ, सुकून सेंटर, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाना आदि सेवाएं प्रभावित रहीं। हड़ताल से निपटने के लिए प्राइवेट एम्बुलेंस चालकों व अन्य कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए अस्थाई कर्मी भर्ती किए परन्तु कोई भी काम समय पर पूरा नहीं हो पा रहा। इससे जनता को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। एनआरएचएम कर्मियों की मुख्य मांगों में कर्मचारियों को पक्का करने, समय-समय पर मिलने वाली वेतन वृद्धि उन्हें भी दिए जाने, बीमार व किसी अन्य अतिआवश्यक काम हेतु यदि अवकाश लेना पड़े तो वेतन काटना बन्द करने, 8 महीने का बकाया वेतन देने तथा ओवरएज हो चुके कर्मियों को नियमित करने की मांगें शामिल हैं। एनआरएचएम कर्मचारी संघ हरियाणा की अम्बाला इकाई के अध्यक्ष तरणदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कई माह पूर्व ज्ञापन देने आए एनआरएचएम कर्मियों को वेतन विसंगति 1 माह में दूर करने का आश्वासन दिया था, वह भी हवा हो लिया। यदि सरकार ने उनकी सभी जायज मांगों पर कोई सार्थक संज्ञान न लिया तो आंदोलन को और कारगर बनाने के लिए नई रणनीति बनाएंगे।

Related Posts

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

मदनापुर, शाहजहांपुर (यूपी)। अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत हो गई। स्वजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शिकायत सुनने…

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

जालंधर (पंजाब)। नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा चलाया गया है। नशा तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से बनाई जा रही संपत्तियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 10 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 9 views
नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 9 views
डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 14 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 18 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 16 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़