सावधान ! बच्चों के लिए खतरनाक है जॉनसन बेबी शैम्पू 

जयपुर। हर पेरेंट्स अपने बच्चों के लिए बेहतर और नामी-गिरामी कंपनी के प्रोडक्ट्स खरीदकर इस्तेमाल करते हैं ताकि उनका बच्चा स्वस्थ रहे और उसके स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव न पड़े। मगर नाम बड़े और दर्शन छोटे की तर्ज पर कई कंपनियां बच्चों के प्रोडक्ट में हानिकारक तत्व मिलाकर बेबी शैम्पू का निर्माण करने मेें जुटी हैं। पेरेंट्स इन्हें महंगे दामों पर बाजार से खरीदकर बच्चों पर इस्तेमाल कर रहे हैं। वे इस बात से बेखबर हैं कि ऐसे प्रोडक्ट के इस्तेमाल से उनके बच्चे की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है। ऐसा ही एक कारनामा मशहूर ब्रांड जॉनसन एंड जॉनसन का सामने आया है। यह कंपनी हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बच्चों के लिए कई उत्पादों का निर्माण करती है।
इस कंपनी के बेबी शैम्पू जिसका बैच नंबर बीबी 58177 और बीबी 58204 है, में पिछले दिनों हुई जांच के दौरान हानिकारक तत्व पाए गए हैं। इस बारे में सचेत करते हुए राजस्थान राज्य के सभी ड्रग्स कंट्रोल अफसरों को ड्रग्स बुलेटिन जारी कर सचेत किया गया है। ड्रग्स कंट्रोलर द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि जॉनसन बेबी शैम्पू के उपरोक्त दोनों बैच मानकों के अनुसार खरे नहीं उतरे हैं, जोकि खरीदारों के लिए नुकसानदेह हैं। अत: इस कंपनी के उक्त उत्पाद की बिक्री पर राोक लगाते हुए बाजार से इसके स्टॉक को वापस मंगाया जाए। साथ ही वे कंपनी के अन्य बैचों की भी समय-समय पर जांच करें।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 12 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट