मनमर्जी से दवा का सेवन बंद करना खतरनाक

मुजफ्फरपुर। हृदयम फाउंडेशन यूके एवं भारत की ओर से विशेष हृदय रोग जांच शिविर वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बीबी ठाकुर के जूरन छपरा स्थित आवासीय परिसर में शुरू हुआ। इसमें जांच के लिए 300 मरीजों ने निबंधन कराया है। यूके के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष ठाकुर ने सलाह दी है कि मरीज खून पतला करने वाली दवा अपने मन से बंद नहीं करें। बिना चिकित्सक के परामर्श के अपने से दवा बंद करने पर मरीज के जीवन पर खतरा रहता है। ठाकुर ने बताया कि अपने राज्य में गरीबी के कारण बहुत से मरीज हृदय की बीमारी का सही तरीके से जांच व इलाज नहीं करा पाते।  इसको देखते हुए हृदयम फाउंडेशन की स्थापना हुई तथा बिहार में गरीब मरीजों को हृदय रोग की शिविर लगाकर बेहतर चिकित्सा तथा आधुनिक मशीन से जांच लगातार की जा रही है। हर छह माह पर वह खुद शिविर में आते हैं तथा हर माह के अंतिम शनिवार को अगर मरीजों को केाई परेशानी हो तो वह आकर संपर्क करते हैं। ऑनलाइन भी मरीजों को चिकित्सीय परामर्श दी जाती है। शिविर में खून पतला करने वाली दवा ले रहे मरीजों का उपचार किया गया। अनियंत्रित हृदय गति एवं हृदय की शल्य क्रिया कराने वाले मरीजों का परीक्षण किया गया।  जांच के क्रम में कुछ ऐसे मरीज मिले जो सलाह के बावजूद अपनी दवा बंद करके आए थे। उनको बताया गया कि दवा छोडऩे के भयंकर परिणाम हो सकते हैं। उनको फिर से सलाह दी गई कि अपनी दवा नियमित रूप से लेते रहें अन्यथा उन्हें लकवा या रक्त वाहिनी संबंधी कठिनाइयां हो सकती हैं। पहले दिन 15 नए मरीजों का निबंधन किया गया और इतने ही वैसे मरीजों को वापस किया गया जो संस्था के मानदंड के अनुसार हृदय रोग से ग्रसित नहीं थे। शिविर का आयोजन 10 अप्रैल तक चलेगा। चिकित्सकीय कार्य डॉ.आशीष कुमार ठाकुर ने तथा इंग्लैंड से आई सोनोग्राफी विशेषज्ञ एमा गोसने ने जांच में सहयोग किया। शिविर में वरीय हृदय रोग विशेषज्ञ डा. बीबी ठाकुर, गिरीश सिन्हा आदि ने सहयोग किया।

Related Posts

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

मदनापुर, शाहजहांपुर (यूपी)। अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत हो गई। स्वजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शिकायत सुनने…

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

जालंधर (पंजाब)। नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा चलाया गया है। नशा तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से बनाई जा रही संपत्तियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 10 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 10 views
नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 10 views
डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 14 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 19 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 17 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़