अब सौंदर्य प्रसाधन की खरीदारी पर भी देना होगा बिल 

गढ़वा। अब दुकानदार बिना बिल के सौंदर्य प्रसाधन नहीं बेच सकेंगे। सौंदर्य प्रसाधन खरीदने पर संबंधित ग्राहक को बिल देना जरूरी होगा। इस नियम की अनदेखी करने पर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा कार्रवाई की जाएगी। ड्रग इंस्पेक्टर कैलाश मुंडा ने कहा कि लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि सौंदर्य प्रसाधन की दुकान से नेल पॉलिस खरीद कर लगाने के बाद नाखून में रियेक्शन हो गया। वहीं, ऐसी भी शिकायतें मिलीं कि सिंदूर लगाने के बाद बाल सफेद हो गए या फिर बाल झड़ गए। यह गंभीर मसला है। कैलाश मुंडा ने कहा कि दुकानदार जो भी सौंदर्य प्रसाधन की बिक्री करेंगे, उसका बैच नंबर, मैन्यूफैक्चरिंग डेट तथा एक्सपायरी डेट संबंधित सामग्री के पैकेट पर होना अनिवार्य है। जिस सामग्री में उक्त डेट नहीं है, उसे बेचना अपराध है। उन्होंने कहा कि समय रहते सौंदर्य प्रसाधन विक्रेता सचेत हो जाते हैं तो अच्छा है अन्यथा शिकायत मिलने पर संबंधित दुकान पर छापेमारी कर सामग्री का सैंपल जब्त करते हुए मामला दर्ज किया जाएगा।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 3 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए