बिना लाइसेंस चलता मिला मेडिकल स्टोर, दवाइयां जब्त

आगरा। औषधि विभाग ने छह महीने से बिना लाइसेंस के चल रहे मेडिकल स्टोर पर रेड कर एक्सपायर्ड और सैंपल वाली दवाइयां जब्त की हैं। दो दवाओं के सैंपल भी लेकर जांच के लिए भेजे हैं। औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम को साथ लेकर पक्की सराय, ताजगंज स्थित जावेद मेडिकल स्टोर पर छापामारी की गई। मेडिकल स्टोर का संचालक जावेद पुत्र स्वर्गीय बशीर मौके पर नहीं मिला। स्टोर पर दवाएं दे रहा किश्वर अहमद नामक युवक लाइसेंस नहीं दिखा सका। जांच करने पर मेडिकल स्टोर से करीब 20 हजार रुपए की एक्सपायर और सैंपल की दवाएं भी मिली हैं। कैप्सूल ए मॉक्स और टेबलेट एल्डोस्पास प्लस के सैंपल लिए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त औषधि प्रशासन शिव शरण सिंह ने बताया कि ऑनलाइन निरीक्षण में बिना लाइसेंस और फार्मासिस्ट के मामले पकड़ में आए हैं। उन सभी के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। इसी के साथ ही 100 से अधिक ऐसे दवा विक्रेताओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 14 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ