लाइसेंस थोक दवा का और बिक्री रिटेल में 

धर्मसिंहवा (उप्र)। ड्रग इंस्पेक्टर ने क्षेत्र में दो मेडिकल स्टोर पर दबिश दी। जांच के दौरान दुकानों पर कई अनियमितताएं पाई गई। डीआई ने यहां से दो संदिग्ध दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। औचक निरीक्षण की खबर से क्षेत्र के दवा व्यवसायियों में हडक़ंप मच गया। ज्यादातर दुकानदार अपनी दुकानों के शटर गिराकर चले गए थे।
ड्रग इंस्पेक्टर सीमा वर्मा ने धर्मसिंहवा बाजार में एक मेडिकल स्टोर की जांच की। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर को थोक दवा विक्रेता का लाइसेंस मिला हुआ है पर वह रिटेल बिक्री करते हुए मिले। दवा व्यवसाई से क्रय बिल मांगे तो वो नहीं दिखा पाए। यहां से दो संदिग्ध दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हंै। दुकान में कैश मेमो नहीं मिला और काउंटर के अंदर तमाम एक्सपायरी डेट की दवाएं मौजूद मिली। डीआई वर्मा ने बताया कि मेंहदावल के रिटेल दवा के एक मेडिकल स्टोर की जांच की गई, जहां पर दवा व्यवसायी व फार्मासिस्ट मौजूद नहीं मिले। दवा विक्रेता के पिता की मौजूदगी में जांच की गई। यहां भी दवा का बिल नहीं मिला। मेडिकल स्टोर में तमाम अनियमितताएं पाई गई हैं जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 14 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ