दो अवैध कैमिस्ट शॉप पर रेड, दवाइयां की सीज

बहराइच। औषधि विभाग की टीम ने फखरपुर के बेदौरा चौराहे पर बिना लाइसेंस के चल रही दो कैमिस्ट शॉप पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने दोनों मेडिकल स्टोर में रखी करीब 36 हजार रुपए की दवाओं को सीज कर दिया। वहीं, दवा के दो सैंपल भरकर लैब में जांच के लिए भेज दिए। टीम ने आरोपी दोनों दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज कराकर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार डीएम शंभु कुमार को फखरपुर के बेदौरा चौराहे पर अवैध तरीके से मेडिकल स्टोर के संचालित होने की सूचना मिली भी। इस पर डीएम ने देवीपाटन मंडल के सहायक आयुक्त औषधि जीसी श्रीवास्तव को कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश के तहत ड्रग इंस्पेक्टर राजू प्रसाद व बलरामपुर के डीआई ओमप्रकाश की टीम ने फखरपुर के बेदौरा चौराहे पर परमानंद व जितेंद्र कुमार के मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने मेडिकल स्टोर में रखी दवाइयों का निरीक्षण कर दुकान संचालक से मेडिकल स्टोर का लाइसेंस मांगा। दुकान संचालक मेडिकल स्टोर से संबंधित कोई भी कागजात टीम को नहीं दिखा सके।
मेडिकल स्टोर पूरी तरह अवैध तरीके से संचालित होते मिले। इस पर टीम ने परमानंद की दुकान से 16 हजार और जितेंद्र की दुकान से 20 हजार से अधिक की दवाओं को सीज करते हुए दवा के दो सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हंै। टीम ने दुकान संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी है। डीआई राजू प्रसाद ने बताया कि मेडिकल स्टोर अवैध तरीके से संचालित हो रहे थे, इसलिए 36 हजार की दवाओं को सीज करते हुए दोनों संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 3 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 3 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 3 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 4 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 4 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 15 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए