15 लाख की नशीली दवा समेत 2 गिरफ्तार

रीवा। चोरहटा पुलिस ने नशे के लिए उपयोग होने वाली कोडीन युक्त कफ सिरप की बड़ी खेप बीती रात पकड़ी है। पन्द्रह लाख रूपये कीमत की इस नशीली दवा की खेप भोपाल से आने की जानकारी मिली है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य फरार है। एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा ने बताया कि रात लगभग डेढ़ बजे गश्त टीम को यह जानकारी मिली कि शिवकंठ नगर में पिकअप वाहन से कोडीन युक्त प्रतिबंधित सिरप ऑनरेक्स की खेप आने वाली है। तड़के लगभग सवा पांच बजे पिकअप वाहन कार्तिक पाण्डेय उर्फ बच्चू के घर के पास आया। वाहन के पास चालक वीरेन्द्र शर्मा एवं कार्तिक पाण्डेय मिले। चालक वीरेन्द्र उर्फ अशोक पिता रामसिंह ने पूछताछ में बताया कि भोपाल से राहुल कुशवाहा उसके मकान से ऑनरेक्स पेटी किसी संतोष शुक्ला के शिवकंठ नगर स्थित आवास में माल देने आया था, जो संतोष शुक्ला का आदमी कार्तिक पाण्डेय अपने घर  में माल मंगाया था। पुलिस ने पिकअप वाहन सहित 80 पेटी कफ सिरप बरामद की है। पुलिस को 80 पेटी में 9600 शीशी कफ सिरप मिली है। प्रत्येक 100 एमएल की शीशी की पांच एमएल में 10 एमजी कोडीन है। इस प्रकार कुमार 960 लीटर ऑनरेक्स में 1 किलो 920 ग्राम कोडीन मौजूद है। पुलिस ने इस मामले में धारा 8,21,22 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/73 मप्र ड्रग कंट्रोल अधिनियम का अपराध दर्ज किया है। इस मामले में फिलहाल वीरेन्द्र वर्मा उर्फ अशोक  एवं कार्तिक पाण्डेय उर्फ बच्चू को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी संतोष शुक्ला और राहुल कुशवाहा की तलाश की जा रही है।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 7 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 7 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 7 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 7 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 7 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 16 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए