कैमिस्ट शॉप पर रेड, 5 लाख से ज्यादा की नशीली दवाइयां जब्त

मुजफ्फरनगर। ड्रग्स विभाग और पुलिस ने एक कैमिस्ट शॉप पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए रेड की। टीम को यहां से भारी मात्रा में नशीली दवाएं मिली। बरामद दवाइयों की कीमत पांच लाख रुपए से अधिक बताई गई है। टीम ने मेडिकल स्टोर को सीज कर स्टोर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। वहीं, दो अन्य मेडिकल स्टोर भी चिह्नित किए गए हैं। इन दवा विक्रेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी अनुसार शहर कोतवाली पुलिस और ड्रग्स विभाग की टीम ने मिमलाना रोड स्थित सना मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर करीब 30 हजार रुपये कीमत की नशीली दवाएं बरामद की थीं, जिन्हें बिना डॉक्टरी सलाह के धड़ल्ले से बेचा जा रहा था। ड्रग इंस्पेक्टर वैभव बब्बर ने बताया कि उक्त मेडिकल स्टोर संचालक गुलबहार के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आरोपी स्टोर संचालक से पूछताछ में उसने शहर के रुडक़ी रोड स्थित चौधरी मेडिकल स्टोर से नशीली दवाएं लाए जाने की जानकारी दी, जिस पर ड्रग इंस्पेक्टर सहारनपुर संदीप कुमार व थाना पुलिस को साथ लेकर उक्त मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। इस दौरान चौधरी मेडिकल स्टोर से पांच लाख रुपये से अधिक कीमत की नशीली दवाएं बरामद की गईं, जिन्हें अवैध रूप से बिना किसी डॉक्टरी सलाह के मेडिकल स्टोर्स व अन्य नशे के कारोबारियों को सप्लाई किया जा रहा था। उक्त मेडिकल स्टोर के संचालक मोहम्मद सलीम के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। वहीं, उक्त मेडिकल स्टोर को सीज भी कर दिया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी मेडिकल स्टोर संचालकों से पूछताछ में दो अन्य मेडिकल स्टोर्स के नाम भी प्रकाश में आए हैं, जहां नशीली दवाओं का अवैध कारोबार किया जा रहा है। उक्त दोनों मेडिकल स्टोर्स पर भी जल्द छापेमार कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 3 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 3 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 3 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 4 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 4 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 15 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए