554 नशीले इंजेक्शन के साथ दो युवक गिरफ्तार

रुद्रपुर , पिथौरागढ़ (उत्तरांचल)। पुलिस ने खेड़ा निवासी दो युवकों को 554 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ के बाद नशीले इंजेक्शन के धंधे से जुड़े कई और लोगों के बारे में भी अहम जानकारी मिल सकती है। कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि रामपुर रोड पर दो संदिग्ध युवक खड़े हैं। उनके पास नशीले इंजेक्शन हैं। सूचना पर एसआई प्रकाश चंद्र और कांस्टेबल गणेश पांडेय अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख दोनों युवक भागने लगे। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने उनका पीछा कर दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से पुलिस को 554 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपना नाम खेड़ा निवासी कलूआ और आबिद बताया। बताया कि वह रामपुर से नशीले इंजेक्शन खरीदकर लाते हैं। इसके बाद वह रुद्रपुर में जगह जगह इंजेक्शन बेचते हैं। एसएसआई भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद उनके साथ धंधे से जुड़े कई और नाम भी प्रकाश में आ सकते हैं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस