कैमिस्ट शॉप पर दबिश, नशीली गोलियों समेत 3 गिरफ्तार

मानसा (पंजाब)। पुलिस ने जिला ड्रग कंट्रोलर को साथ लेकर मेडिकल स्टोर पर छापामारी की और नशे की गोलियों समेत दवा दुकानदार को काबू कर लिया। जानकारी अनुसार मानसा पुलिस ने कुछ समय पहले गांव हाकमवाला सुआ पुल के पास नाकेबंदी कर गुरलाल सिंह व गुलाब सिंह से 900 नशे की गोलियां बरामद कर थाना बोहा में मामला दर्ज किया था।
दोनों आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने उक्त नशे की गोलियां बोहा स्थित गोयल मेडिकल स्टोर के मालिक सुनील कुमार उर्फ पोप से खरीदी थी। इसके बाद सुनील कुमार को भी इस मामले में नामजद किया गया। पुलिस ने जिला ड्रग कंट्रोलर अफसर सीशन कुमार को साथ लेकर सुनील कुमार के मेडिकल स्टोर पर छापामारी कर उसे काबू किया। पूछताछ में आरोपित ने माना कि उसने वार्ड नंबर छह में बने एक घर में नशे की गोलियां स्टोर कर रखी हैं। पुलिस ने सुनील कुमार की निशानदेही पर उक्त मकान में छापेमारी कर 40300 नशे की गोलियां व 1.70 लाख की नकदी बरामद की। इस तरह तीनों आरोपितों से कुल 41200 नशे की गोलियां बरामद की गई। पुलिस ने सुनील कुमार उर्फ पोप के खाते में जमा 13.37 लाख के लेनदेन पर रोक लगा दी है। बताया गया कि आरोपी झोलाछाप डॉक्टर गुरलाल सिंह नशे की गोलियां सुनील कुमार से खरीदकर आगे बेचता है। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेशकर पुलिस रिमांड हासिल किया है।

Related Posts

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

नई दिल्ली। हेल्थ सप्लीमेंट बेचने का झांसा देकर लाखों की ठगी की गई है। ऑनलाइन दवाइयां और हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर गिरोह का पर्दाफाश हुआ। दिल्ली पुलिस ने…

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

सूरत (गुजरात)। अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट किए हैं। शहर के डिंडोली इलाके में एसओजी और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने क्लीनिकों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा