1100 दवाओं के दाम 80 फीसदी तक हुए कम

लखनऊ। आमजन के लिए राहत भरी खबर है। क्रिटिकल केयर, डायबिटीज, हार्ट, इंफेक्शन समेत कई रोगों में उपयोगी तकरीबन 1100 दवाओं के दामों में 50 से 80 फीसदी तक की कमी की गई है। प्राइस मॉनिटरिंग रिसोर्स यूनिट में औषधि निर्माण संघ की सहमति के बाद यह फैसला लिया गया है। दवाओं की कीमतों में कमी के बाद मेडिकल स्टोर मालिकों को सरकारी निर्देश की कॉपी अपनी दुकान पर चस्पा करनी होगी, जिससे ग्राहक खुद दवा की सही कीमत जान सके।
सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉक्टर अनीता भटनागर जैन ने प्रदेश के सभी ड्रग इंस्पेक्टरों को निर्देश जारी किया है कि हर दुकान पर दवा के दाम कम करने वाले इस आदेश की कॉपी चस्पा की जाए, ताकि ग्राहक खुद ही मोबाइल पर दवा, ब्रांड का नाम डालकर उसकी कीमत जान सकें और उसी आधार पर भुगतान करें। 31 दिसंबर तक प्रदेश के एक लाख आठ हजार 701 दुकानों पर बड़े-बड़े अक्षरों में आदेश की कॉपी चस्पा करनी है। इन दुकानों में अस्पतालों में संचालित मेडिकल स्टोर भी शामिल हैं। ग्राहक मेडिकल स्टोर पर मिलने वाली दवाओं को www.nppaindia.nic.in एप पर चेक करें। पहले दवा का नाम और ब्रांड का नाम टाइप करना होगा, जिसके बाद दवा की कीमत पता चल जाएगी। इसके साथ ही अगर आपसे कोई दुकानदार दवा के निर्धारित मूल्य से ज्यादा मांगे तो भारत सरकार के टोल फ्री नंबर 1800111255 या खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग उत्तर प्रदेश के नंबर 0522- 2320552 पर शिकायत कर सकते हैं।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश