केमिस्ट एसोसिएशन की अहम बैठक लुधियाना में होगी

अम्बाला। पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन की केमिस्टों की समस्याओं को लेकर सेहत मंत्री व औषधि प्रशासन के साथ हुई 18 नवम्बर की बैठक अभी तक बेनतीजा होने के कारण राज्यभर के दवा व्यवसाइयों के मन में सेहत मंत्री व औषधि प्रशासन के प्रति अविश्वास की भावना घर करती जा रही है। इस कारण राज्य संगठन ने राज्यभर के दवा व्यवसायियों की भावनाओं के मध्यनजर 8 मार्च 2020 को लुधियाना में राज्य स्तरीय बैठक आयोजन करने का मन बना पत्र जारी कर दिए हैं। यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण इसलिए है कि सेहत मंत्री के आश्वासन के बावजूद ड्रग्स एडवाइजरी की बैठक न होने से राज्यभर के दवा व्यवसाइयों के कई व्यपारिक काम अटके हुए हैं। व्यापारिक अस्थिरता का माहौल बेरोजगारी के द्वार खटखटा रहा है और सरकार व औषधि प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। इस बैठक में सदस्यों का मत जान कर प्रदेश में अनिश्चितकालीन व्यपारिक तालाबंदी/ हड़ताल व अनशन की रणनीति को अंतिम रूप तब तक दिया जा सकता है, जब तक सरकार व औषधि प्रशासन की तरफ से लिखित समाधान पत्र न जारी हो जाए। इस बारे सूबे के सेहत मंत्री से उनका पक्ष जानने हेतु फोन किया तो उनके सचिव ने जानकारी दी कि मंत्री महत्वपूर्ण बैठक में व्यस्त हैं। वहीं, राज्य औषधि नियंत्रक ने बताया कि प्रिंसिपल सेकेट्री विदेश गए हुए हैं। उनके आने के बाद ही बैठक सम्भव हो सकेगी। उनकी वापसी कब होगी यह अभी निश्चित नहीं।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 7 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 19 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 19 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश