दुकान में अस्पताल चला रहे तीन झोलाछाप पकड़े

जोधपुर (राजस्थान)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन स्थानों पर दबिश देकर झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने बेरू गांव में संचालित न्यू परिहार मेडिकल व प्रोविजन स्टोर पर अवैध रूप से मरीजों का इलाज करते मोहनलाल परिहार (42) पुत्र केवलराम माली को पकड़ा। मोहनलाल के पास चिकित्सा संबंधी कोई डिग्री नहीं मिली। औषधि निरीक्षक आशीष गज्जा ने वहां बिना लाइसेंस मिली दवाइयों पर औषधि नियंत्रण एक्ट में कार्रवाई की। आरोपी मोहनलाल के खिलाफ राजीव गांधी थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है।
टीम ने दूसरी कार्रवाई डालीबाई मंदिर के पास जय हनुमान क्लीनिक पर की। यहां डॉ. नूर मोहम्मद प्रैक्टिस करता पाया गया। विभाग ने डिग्री मांगी तो उसने एमबीबीएस की डिग्री जो पाकिस्तान की थी, वह दिखाई लेकिन इंडियन मेडिकल काउंसिल व राजस्थान मेडिकल कांउसिल में रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। जबकि नियमानुसार विदेशी एमबीबीएस डिग्रीधारक इंडियन मेडिकल काउंसिल से रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद ही भारत में प्रैक्टिस कर सकता है। विभाग ने जय हनुमान क्लीनिक के संचालक डॉ. मोहम्मद के खिलाफ चौहाबो थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। तीसरी कार्रवाई गोकुलराम निवासी सालावास की दुकान में पीयूष विश्वास नाम के झोलाछाप पर की। पीयूष मूलत: बंगाल का निवासी है। विभाग को मिली शिकायत के बाद बीसीएमओ डॉ. मोहनदान, चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवानीसिंह विश्नोई, ड्रग निरीक्षक पंकज गहलोत व डॉ. अंशुल व्यास ने मौके पर पहुंचकर बिना नाम की गोकुलराम की दुकान के संचालक पीयूष कुमार विश्वास (39) पुत्र बाबूराम निवासी पश्चिम बंगाल हाल निवासी कबीर आश्रम को पकड़ा। झोलाछाप से डिग्री मांगी तो मौके पर कोई दस्तावेज नहीं मिले। बिना लाइसेंस के मिली एलोपैथी की दवाओं व सर्जिकल उपकरणों को जब्त किया गया है। बीसीएमओ डॉ. मोहन दान ने बताया कि दुकान के अंदर मरीजों को आईवी ड्रिप लगाने के लिए पलंग लगा रखा था। बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 17 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर