12 दवाओं के निर्यात पर पाबंदी लगाएगी सरकार !

नई दिल्ली। जानलेवा कोरोना वायरस को लेकर भारत सतर्क हो गया है। देश में जरूरी दवाओं की उपलब्धता बरकरार रखने के लिए सरकार एंटीबायोटिक्स, विटामिन्स और हॉर्मोन सहित लगभग 12 दवाओं के निर्यात पर बैन लगाने का विचार कर रही है। गौरतलब है कि चीन के हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रकोप है और यहीं से भारतीय दवा उद्योग 80-85 फीसदी कच्चा माल या एक्टिव फार्मास्यूटिकल इनग्रेडियंट (एपीआई) का आयात करता है।
हालांकि, फिलहाल देश में दवाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन हुबेई प्रांत को फरवरी के बाद भी बंद रखा गया तो परेशानी पैदा हो सकती है। देश में दवाओं की उपलब्धता का आकलन करने के लिए गठित आठ सदस्यों वाली एक्सपर्ट कमिटी ने क्लोरमफेनिकॉल, नियोमाइसिन, मेट्रोनिडाजोल, एजिथ्रोमाइसिन, क्लिंडामाइसिन, विटामिन बी1, बी2 तथा बी6 सहित 12 दवाओं के साथ प्रॉजेस्ट्रॉन हॉर्मोन के निर्यात पर बैन लगाने की सिफारिश की है। प्रोजेस्ट्रॉन का इस्तमेमाल गर्भावस्था तथा माहवारी से जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है। इसके अलावा, पैनल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वह राज्य सरकारों को आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्रावधानों को लागू करने और जमाखोरी तथा किसी भी तरह की कृत्रिम कमी पैदा करने के खिलाफ कड़ी निगरानी करने को कहे। पैनल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि व्यापारी मौके का किसी तरह से फायदा नहीं उठाएं और एपीआई या मेडिसिन फॉम्र्यूलेशंस की कीमतों में इजाफा नहीं करें, यह सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकारें कदम उठाएं।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक