छापामार टीम को देख झोलाछाप डॉक्टर निगल गया गर्भपात की दवा

जींद (हरियाणा)। गर्भपात की दवा रखने की शिकायत पर गांव ईगराह में छापा मारने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम के सामने आरोपी झोलाछाप एमटीपी किट निगल गया। आरोपी को पुलिस कस्टडी में लेकर नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी अनुसार स्वास्थ्य विभाग को शिकायत मिली थी कि गांव ईगराह के बस स्टैंड पर धर्मजीत गोयत अवैध रूप से अस्पताल चला रहा है। उसके पास चिकित्सा की कोई डिग्री नहीं है। अस्पताल में प्रतिबंधित दवाएं खुलेआम बेची जा रही हैं। इस पर सिविल सर्जन ने डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. प्रभुदयाल के नेतृत्व में टीम गठित कर छापा मारने के निर्देश दिए। टीम ने अस्पताल में फर्जी ग्राहक को एमटीपी किट लेने के लिए भेजा। अस्पताल में जाकर फर्जी ग्राहक ने झोलाछाप धर्मजीत से किट मांगी। आरोपी ने किट के एवज में 15 सौ रुपए ले लिए। एमटीपी किट लेकर जैसे ही फर्जी ग्राहक बाहर निकला तो आरोपी झोलाछाप धर्मजीत को वहां छापा पडऩे का शक हुआ। इस पर उसने फर्जी ग्राहक से दवा छीन ली और भाग गया। स्वास्थ्य विभाग व पुलिस कर्मियों की टीम जब उसका पीछा कर रही थी तो आरोपी ने भागते हुए दवा निगल ली। इस बारे में झोलाछाप धर्मजीत का कहना है कि उसके पास किसी प्रकार की कोई किट नहीं थी और न ही उसने कुछ चीज निगली है। उसे रंजिशन फंसाया गया है।
गौरतलब है कि झोलाछाप धर्मजीत ईगराह के बस स्टैंड पर खुशबू जनरल अस्पताल के नाम से अस्पताल चला रहा है। उसने अपने आप को बीएएमएस डॉक्टर बताया हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने जब जांच की तो उसके पास किसी प्रकार की कोई डिग्री नहीं मिली और न ही वो अस्पताल से संबंधित कोई दस्तावेज दिखा पाया। फिलहाल विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया है। छापा मारने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को अस्पताल के अंदर भारी मात्रा में दवाएं मिली हैं। विभाग का कहना है कि बिना किसी डिग्री के आरोपी यह दवाएं नहीं रख सकता। बरामद की दवाओं में सामान्य दवाओं के साथ-साथ प्रतिबंधित दवाएं भी शामिल हैं। आसपास के कई गांवों में आरोपी एमटीपी किट बेचने के लिए मशहूर है और कई स्वास्थ्य कर्मी भी इससे जुड़े हुए हैं।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 4 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 4 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 6 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 8 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 4 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 15 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस