मेडिकल स्टोर संचालकों के लिए जरूरी खबर

चंडीगढ़। हरियाणा राज्य के सभी दवा दुकानदारों को सावधान रहने की जरूरत है। कोरोना वायरस के चलते मेडिकल स्टोरों पर मास्क और बुखार की दवाओं के मनमाने दाम वसूल किए जाने की शिकायतों को लेकर हरियाणा का स्वास्थ्य विभाग पूरे अलर्ट पर आ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्टेट ड्रग कंट्रोलर को निर्देश दिए हैं कि वे जिलों की दवा दुकानों पर औचक निरीक्षण करवाएं और जहां भी इस तरह की कालाबाजारी सामने आए, वहां कार्रवाई करें। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज स्पष्ट कह चुके हैं कि कोरोना का अभी तक कोई भी पॉजीटिव केस सामने नहीं है। सभी सैंपल नेगेटिव आए हैं। फिर भी प्रदेश सरकार अपनी ओर से पूरी तरह तैयार है।
गौरतलब है कि कोरोना के खौफ को लेकर केमिस्टों ने मास्क और बुखार की दवाओं के रेट बढ़ा दिए हैं। इसकी शिकायत आला अफसरों तक भी पहुंचने लगी है। इसलिए अब प्रदेशभर में छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सिविल सर्जनों से कोरोनावायरस से निपटने के लिए जिस सामान की जरूरत है, उसकी डिमांड मंगवाई है। आला अफसरों का दावा है कि वैसे तो डॉक्टरों व स्टाफ के लिए पर्सनल प्रोटेक्शन किट उपलब्ध है लेकिन यदि किसी भी जिले के सिविल सर्जन को इसकी और आवश्यकता है, तो वे हेडक्वार्टर में डिमांड भेज सकता है, उसके मुताबिक ही अतिरिक्त सामान व किट खरीदी जाएगी। दूसरी ओर, केंद्र सरकार की मदद से दिल्ली में भी हरियाणा के लिए दो लैब स्थापित की गई है। हरियाणा के संदिग्ध मरीज के सैंपल एकत्रित कर पहले पीजीआई रोहतक भेजे जाएंगे। पीजीआई में विशेषज्ञ की टीम सैंपल जांच करेगी और जो सैंपल उन्हें ज्यादा संदिग्ध लगेगा, उन्हें दिल्ली भेजा जाएगा।

Related Posts

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

मदनापुर, शाहजहांपुर (यूपी)। अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत हो गई। स्वजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शिकायत सुनने…

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

जालंधर (पंजाब)। नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा चलाया गया है। नशा तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से बनाई जा रही संपत्तियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 13 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 12 views
नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 12 views
डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 14 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 19 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 17 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़