3 करोड़ की प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद

जयपुर। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाईयों में कुल 3 करोड़ की प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद की हैं। शाहपुरा-कोटपुतली में करीब 1 लाख 87 हजार टेबलेट,183 सिरप और 10 इंजेक्शन बरामद किए हैं। तीन थानों में एनडीपीएस एक्ट में मामले दर्ज करते हुए चार कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है।
जयपुर ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन हाइवे के तहत पांच अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए प्रतिबंधित नशीली दवाओं का जखीरा पकड़ा है। इसमें करीब 3 करोड़ रुपयों की 1 लाख 87 हजार 416 नशीली टेबलेट,183 सिरप और 10 इंजेक्शन जब्त करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार पुलिस को मुखबिर के जरिए एनएच 48 पर शाहपुरा के गांव भाबरु के आसपास नशीली दवाइयों को बड़ी मात्रा में बेचे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद इस मामले में गठित संयुक्त विशेष टीम द्वारा गांव भाबरू में रामेश्वर मेडिकोज पर कार्रवाई को अंजाम देते हुए नशीली दवाओं का जखीरा पकड़ा। इस कार्रवाई को अंजाम देने के दौरान कोठपुतली में भी ऐसे कारोबार की सूचना मिली। इसके बाद कोटपूतली के गांव रघुनाथपुरा में भी अवैध दवाइयों का जखीरा बरामद करते हुए कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। इन दवाओं को ट्रक ड्राइवर और कॉलेज-स्कूल के स्टूडेंट्स के अलावा मजदूर को भी बेचा जाता था। ये भी पता चला है कि लाइसेंस सुधा मेडिकल स्टोर की आड़ में गिरफ्तार कारोबारियों द्वारा पिछले 10 सालों से नशीली दवाएं बेची जा रही थी। इन नशीली दवाइयों की मात्र एक डोज करीब 12 घंटे तक असर रहता है। इस तरह की नशीली दवाइयों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले ट्रक ड्राइवरों,स्कूल-कॉलेजों में पढने वाले छात्रों,युवा वर्ग, बच्चों और मजदूरों को बेचा जा रहा था।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 6 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 10 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 9 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 13 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली