बिल नहीं देने पर कैमिस्ट का लाइसेंस किया सस्पेंड

बीकानेर। सांगलपुरा स्थित एक दवा दुकानदार को उपभोक्ता को बिल नहीं देना भारी पड़ गया। दवा विक्रेता के सेवा नियमों के विपरीत कार्य करने पर सहायक औषधि नियंत्रक ने फर्म का लाइसेंस निलंबित कर दिया। औषधि नियंत्रक अधिकारियों ने बताया कि दवा दुकान न्यू फौजी मेडिकल एंड जनरल स्टोर का निरीक्षण किए जाने के दौरान दवाओं का बिल प्रस्तुत नहीं किया था। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक के अनुसार डूंगर कॉलेज के पास फर्र्म में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि फर्म संचालक नियमों की पालना भी नहीं कर रहा था। संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर फर्म के लाइसेंस को पांच दिन के लिए निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि 16 से 20 मार्च तक रहेगी। सहायक औषधि नियंत्रक ने बताया कि किसी भी दवा की दुकान से दवा खरीदते समय उपभोक्ता बिल की मांग जरूर करें, ताकि भविष्य में उसकी जरूरत पडऩे पर उसे काम लिया जा सके। उन्होंने बताया कि कई बार दुकान से एक्सपायर्ड दवा मिलने या उसके दुष्प्रभाव के बाद बिल नहीं होने से विभाग कार्रवाई करने में असमर्थ होता है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 19 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ