सन फार्मा 25 करोड़ रुपए की दवाइयां व सैनिटाइजर करेगी दान

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए भारत की प्राइवेट कंपनियां भी सहयोग देने के लिए मैदान में उतर आई हैं। दिग्गज दवा कंपनी सन फार्मा ने 25 करोड़ रुपये की दवाएं और हैंड सैनिटाइजर दान करने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए उसकी ओर से 25 करोड़ रुपये मूल्य की हाइड्रोक्सिक्लोरोक्यूइन और एजिथ्रोमाइसिन अन्य दवाएं और हैंड सैनिटाइजर का सहयोग दिया जाएगा। कोविड-19 को लेकर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिटक रिसर्च की ओर से गठित टास्क फोर्स ने HCQS को कोरोना वायरस के खिलाफ कारगर बताया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए HCQS के साथ एजिथ्रोमाइसिन के प्रयोग पर अध्ययन कर रहा है। सन फार्मा ने बयान में कहा कि कंपनी सरकार और दूसरे हितधारकों के साथ मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध है ताकि यह सुनिश्चित हो कि दवाओं के सप्लाई में बाधा ना आए। कंपनी एक टास्क फोर्स का गठन कर रही है जो इन वस्तुओं के वितरण की जिम्मेदारी लेगी। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ के प्रयासों की सराहना करते हुए सन फार्मा ने कहा कि इन अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं की मदद के लिए कंपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में हाई क्वॉलिटी हैंड सैनिटाइजर्स का उत्पादन कर रही है। यह समाज और देश की सेवा में जुटे स्वास्थ्य कर्मियों को उपलब्ध कराया जाएगा।

Related Posts

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

मधवापुर। मेडिकल स्टोर पर अवैध दवा कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसबी की 48वीं बटालियन के जवानों ने ये कार्रवाई की।…

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली। दवा निर्यात के नियमों में ढील दे दी गई है। इससे दवा कंपनियों को राहत मिल पाएगी। कैंसर, डायबिटीज व अन्य गंभीर रोगों की दवाएं तैयार करने में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 15 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 15 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज