कोरोना टेस्ट अब केवल गरीबों का ही मुफ्त होगा

नई दिल्ली। कोरोना टेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अपने पुराने आदेश में बदलाव किया है। अब सिर्फ गरीबों का ही फ्री कोरोना टेस्ट होगा। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि सभी सरकारी और निजी लैब में कोरोना संक्रमण टेस्ट फ्री होगा। कोर्ट के नए आदेश के मुताबिक गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले, ईडब्ल्यूएस और आयुष्मान भारत के मरीजों की टेस्टिंग मुफ्त होगी। सुप्रीम कोर्ट ने साथ में यह भी कहा कि कोरोना वायरस की जांच सिर्फ एनएबीएल से मान्यता प्राप्त लैबों या विश्व स्वास्थ्य संगठन या आईसीएमआर से मंजूरी प्राप्त किसी एजेंसी के जरिए होनी चाहिए। बता दें कि 8 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सरकारी और निजी, सभी लैब में कोरोना की जांच मुफ्त में करने का आदेश दिया था। इससे पहले केंद्र सरकार ने अधिसूचना में प्राइवेट लैब को 4500 रुपए तक लेने की इजाजत दी थी।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 15 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ