तबलीगी जमातियों को पनाह देने वाले 11 लोग कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से जुड़े तबलीगी जमातियों के संपर्क में रहने या इन्हें पनाह देने वाले मुरादाबाद के 11 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें पांच महिलाएं और आठ साल का एक बच्चा भी शामिल है। गुरुवार रात इनकी जांच रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप मच गया। संक्रमित पाए गए अधिकतर लोग पहले से हाई रिस्क एरिया घोषित गलशहीद और बरवलान आदि इलाकों के हैं। एक संक्रमित पीरगैब का रहने वाला है। बीते दिनों खुलासा हुआ था कि निजामुद्दीन मरकज से जुड़े 13 जमाती मुरादाबाद में 32 दिन तक स्थानीय लोगों की मदद से शहर के अलग-अलग इलाकों में रहे थे। बाद में इन्हीं जमातियों में से हल्द्वानी जाते समय रामपुर में पकड़े गए पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद शहर के चारों इलाकों को हाई रिस्क एरिया घोषित करके जमातियों के सीधे संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया था। तीन दिन पहले ही इनमें से भी 14 और लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। आज पॉजिटिव पाए गए लोग इन्हीं के परिजन या करीबी बताए जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. मिलिंद चंद्र गर्ग ने बताया कि शहर के हाई रिस्क एरिया से ताल्लुक रखने वाले इन सभी लोगों के परिजनों और उनके निकट संपर्क में आने वाले लोगों की जांच और उन्हें क्वारंटाइन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सबसे ज्यादा सात कोरोना पॉजिटिव गलशहीद के गरियो वाली मस्जिद निवासी एक युवक के सीधे संपर्क वाले हैं। दो ऐसे लोग हैं जो गलशहीद निवासी सरताज अली के संपर्क में थे। सरताज की मौत कोरोना संक्रमण से तीन दिन पहले ही हुई है। एक पॉजिटिव बरवलान के रहने वाले शख्स संपर्क में था। ये सभी पहले से क्वारंटाइन हैं। इनमे पांच महिलाएं एक बच्चा भी है। पॉजिटिव पाए गए सभी मरीजों को लेवल वन में शिफ्ट कर दिया गया है। मुगलपुरा थाना क्षेत्र हालांकि पहले से सील है। यहां एक पॉकेट पीरगैब से एक नया व्यक्ति जमात के संपर्क में आने पर पॉजटिव आया। स्वास्थ्य विभाग ने रात में ही उससे संपर्क वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी। जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें निकल पड़ीं। अब पीरगैब भी नया हाट स्पॉट बनेगा।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 16 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर