ICMR से मंजूरी मिलने के बाद देश में ही बनेंगी कोरोना टेस्ट किट 

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्ष वर्धन ने कहा कि हम मई तक भारत में आरटी-पीसीआर और एंटीबॉडी टेस्टिंग किट बनाने में सक्षम होंगे। सारी प्रक्रियाएं एडवांस स्टेज में हैं और आईसीएमआर से मंजूरी मिलने के बाद उत्पादन भी शुरू हो जाएगा। इससे हमें एक मई तक प्रतिदिन एक लाख टेस्टिंग का लक्ष्य पूरा करने में मदद मिलेगी।
केंद्रीय मंत्री ने कोरोना संक्रमण के मुद्दे पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दिल्ली के एलजी, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री, एमसीडी कमिश्नर, डीएम और राजधानी के सभी जिलों के डीसीपी के साथ समीक्षा बैठक भी की। मीटिंग में केंद्रीय/राज्य और जिला निगरानी अधिकारी और सरकारी अस्पतालों के प्रमुख भी शामिल थे। राजधानी कोरोना वायरस का व्यापक रूप से फैल रहा हैं। दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या में 4.11 फीसदी मरीज स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े हैं। इसमें 26 नर्स, 24 फील्ड वर्कर, 33 डॉक्टर और 13 पैरामेडिक्स शामिल हैं। हर्ष वर्धन ने कहा कि ये चिंता की बात है। शहर में मौजूद समय में 100 करीब हॉटस्पॉट भी हैं। ये संख्या कम होनी चाहिए।
दूसरी तरफ चीन ने कहा कि वह दो चीनी कंपनियों की ओर से मुहैया कराई गई कोविड-19 त्वरित जांच किट के आकलन के परिणाम और आईसीएमआर द्वारा इनका उपयोग नहीं किए जाने के फैसले से ‘बेहद चिंतित’ है। उसने उम्मीद जताई कि भारत ‘तार्किक ढंग’ से इस मुद्दे को सुलझाएगा। गौरतलब है कि आईसीएमआर ने राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से चीनी कंपनियों -गुआंगझू वोंडफो बायोटेक और झुहाई लिवजोन डायग्नोस्टिक से खरीदी गई किट का इस्तेमाल बंद करने को कहा क्योंकि इनके परिणामों में ‘बड़ा अंतर’ देखने को मिल रहा था।
  • Related Posts

    अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

    गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

    कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

    नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

    • By Desk
    • November 9, 2026
    • 10 views
    अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

    कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

    • By Desk
    • November 9, 2026
    • 9 views
    कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

    ‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

    • By Desk
    • November 9, 2026
    • 10 views
    ‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

    किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

    • By Desk
    • November 9, 2026
    • 10 views
    किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

    ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

    • By Desk
    • November 9, 2026
    • 11 views
    ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

    दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

    • By Desk
    • November 8, 2026
    • 17 views
    दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ