औषधि विभाग का सर्जिकल दुकान पर छापा, नकली सैनिटाइजर-मास्क बरामद

पटना। औषधि विभाग की टीम ने पटना में इस्तेमाल किए हुए मास्क और नकली सैनिटाइजर की बिक्री का बड़ा मामला पकड़ा है। राज्य की सबसे बड़ी दवा मंडी गोविंद मित्रा रोड स्थित न्यू मेट्रो सर्जिकल दुकान में छापेमारी कर भारी संख्या में मास्क, सैनिटाइजर और आयोडिन सिरप जब्त किया गया। जब्त एन-95 मास्क के 200 पीस में कीड़े लगे मिले। इससे पता चला कि इन्हें पहले इस्तेमाल किया जा चुका है। इसके अलावा हजारों मास्क घटिया गुणवत्ता वाले हैं, जो दुकान में जैसे-तैसे फेंक रखे थे। सैनिटाइजर भी नकली बताया जा रहा है। टीम ने मौके से एक युवक को हिरासत में लिया है। पीरबहोर थानाध्यक्ष मो. रिजवान अहमद ने बताया कि औषधि निरीक्षक राजेश रंजन की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जब्त सामान की कीमत लाखों में बताई जा रही है। देर रात तक गिनती जारी रही। सहायक औषधि नियंत्रक विश्वजीत दास गुप्ता के मुताबिक, इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस (आइजीआइएमएस) के कई डॉक्टरों ने न्यू मेट्रो सर्जिकल दुकान से मास्क और सैनिटाइजर खरीदे थे। उन्होंने शिकायत की थी कि इस दुकान में पहले का इस्तेमाल किया मास्क और नकली सैनिटाइजर बेचा जा रहा है। इसके बाद औषधि विभाग ने टीम गठित कर छापेमारी की। छापेमारी के क्रम में बड़ी संख्या में मास्क और सैनिटाइजर बरामद हुए। दुकानदार ने इनका बिल प्रस्तुत नहीं किया। लगभग 50 पीस सैनिटाइजर पर ‘नॉट फॉर सेल’ का टैग लगा है। ऐसा संभव है कि दवा कंपनियों ने किसी प्रोडक्ट के साथ मुफ्त में दिया हो, जिसे दुकानदार बेच रहा था। छापेमारी दस्ते में शामिल अफसरों ने बताया कि सेवलॉन, डेटॉल, हिमालय जैसी नामी कंपनियों के सैनिटाइजर मिले हैं। जांच के बाद उनकी सत्यता का पता चलेगा, लेकिन उनका बिल दुकानदार ने प्रस्तुत नहीं किया। इसके अलावा आयोडिन सिरप का भी बिल नहीं मिला।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 15 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 13 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 21 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 23 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत